केमिकल से फल व सब्जियों को पकाने वालो कीअब खैर नही ◆ फल व सब्जियों के लिए 12 नमूने

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया। केमिकल से फल व सब्जियों को पकाकर आम जनमानस को बेचने और उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नही है। ऐसे फल व सब्जियों की पहचान करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए है। केमिकल से पकाने और उसे बेचने की आशंका पर अधिकारियों ने 12 नमूने संग्रहित किये।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के निर्देश पर सहायक आयुक्त द्वितीय वेदप्रकाश मिश्र ने इसके लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में टीम का गठन किया है। यह टीम समय-समय पर अलग-अलग क्षेत्रो से व

केमिकल से फल सब्जियों को पकाने की आशंका पर नमूने संग्रहित करेगी।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम गुरुवार को सब्जी मंडी पहुंच गई। संदिग्ध प्रतीत होने वाले फल व सब्जियों के 12 नमूने लिए। जिसमें केला, सेव, आम, खरबूजा, खीरा, हरी मिर्च, करैली, तोराई (सरपुतिया), बैगन, शिमला मिर्च, भिंडी व परवल है।

सहायक आयुक्त मिश्र ने बताया कि केमिकल से फल व सब्जियों को पकाने पर लगाम लगाया जाएगा यह।

टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार ओम प्रकाश यादव धर्मराज शुक्ला व राकेश कुमार शामिल था।

Related Articles

Back to top button