जल निकासी का समस्या विकराल

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
बलिया ब्यूरो
तीन दशक से ऊपर हुए नासूर बनी कस्बे की जल निकासी की समस्या से हर समय लोग वरसात या वैसे परेशान रहते हैं। किन्तु जब नगरा नगर पंचायत बना तो लोंगो ने विकास की एक ऐसी किरण का संचार देखा की हर कोई खुशी से झूम उठा। लेकिन नगर पंचायत का दर्जा मिले चार वर्ष होने को है आज तक जनहित में यहां की समस्या विकराल समस्या नगर का जल निकासी का कोई समाधान न होने से लोग निराश नजर आ रहे है अब जब नगर पंचायत के गठन हुए एक साल होने को है ऐसे मे विकास की धीमी गति ने लोगो की चिंता बढा दी है। मौसम अनुमान के अनुसार मे कुछ ही दिनो मे बरसात होने की उम्मीद जताई जा रही है। बाजार मे जहां जल जमाव से लोगों के आवागमन मे काफी दिक्कतों का सामना करना पडता वहा नाली निर्माण का टेण्डर होने के पश्चात सीमेन्टेड आरसीसी ई नाली निर्माण का कार्य प्रारम्भ तो हुआ लेकिन तीन माह से अधर मे लटका छोड ठिकेदार अन्तर्ध्यान हो गये अब लोगो के ढूंढने पर नगर पंचायत के कर्मी भी नही बता पाता है । बाजार सहित गांव मुहल्ले गलियों में आच्छादित सडकों से बेल्र्थरा, गोरखपुर मार्ग पर व रसडा वाराणसी मार्ग व सिकन्दरपुर लखनऊ मार्ग को जाने वाली देश व प्रदेश की राजधानी मार्गो से चतुर्दिक विकसित है। नगरा मे नाली की मुलभूत आवश्यकता है। जिसके लिए जनप्रतिनिधियों का प्रयास तो रहा मगर प्रभावशाली नहीं, प्रभावहीन रहा है नगरा बिल्थरारोड मार्ग पर तीन माह से नाली का कार्य चल रहा है यह कार्य चलते हुए अधर मे लटका है बरसात सर पर है कब पानी बरस जाय और लोगो की घरो मे पानी जमा हौ जाय इसकी गारण्टी किसी भी नेता पार्टी व ठिकेदार के पास नहीं है। आने वाले दिनों मे गन्दै नाला के जल जमाव से गम्भीर बिमारियों की जद मे आकर कौन पीडित हो जाय इसकी भी गारण्टी नहीं है।



