चार के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज।
जिला संवाददाता, विनय मिश्रा, देवरिया।
देवरिया जनपद के
मईल थाना क्षेत्र निवासी बाबूलाल पुत्र स्व.बलिराज के तहरीर पर पुलिस ने ससूराल वालों पर जो पुराना बरहज वार्ड निवासी हैं। अनिल यादव सहित चार के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, मारने-पीटने आदि का केस दर्ज किया है।
बाबूलाल ने दिए तहरीर में कहा है कि मेरी पुत्री सुमन को ससुराल के लोगों द्वारा दहेज के लिए हर समय मारा पीटा जाता है। शादी के 18 दिन बाद से ही पति मारपीट करने लगा। ससुराल के अन्य सदस्य उन्हें मना करने की जगह उनका सहयोग करने लगे। बाबूलाल की तहरीर पर पति अनिल, रुबी, मनीषा और गुंजन के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।



