थाना परिसर में दिवान ने शिक्षक को थाने से खदेड़ा की बदसलूकी

 

जिला संवाददाता विनय मिश्र।

देवरिया जनपद के लार थाने में फरियाद लेकर गए शिक्षक को दिवान ने थाना परिसर से खदेड़ दिया दिवान के दुर्व्यवहार से दुखी शिक्षक ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग किया है। लार कस्बा निवासी शिक्षक नेता शिशिर राय रविवार को अपनी एक समस्या लेकर थाना प्रभारी से फरियाद करने थाना गए थे। प्रभारी निरीक्षक के इंतजार में वह परीसर में बने गोलम्बर में बैठे थे, हाफ पैंट और टी शर्ट में उन्हें बैठा देखकर कर थाने का दिवान गुस्से में आ गया। दिवान उन्हें अपने कार्यालय के अंदर बुलाया और क्रोध में यह कहते हुए कहा कि हाफ पैंट व टी शर्ट पहनकर थाने में आने का कोई औचित्य नहीं है। तुम्हे यह कपड़ा पहनकर यहां नही आना चाहिए क्योंकि यहाँ महिला सिपाही भी रहती है। दिवान ने उन्हें फटकार लगाते हुए थाना से खदेड़ दिया। दिवान के दुर्व्यवहार से अपमानित शिक्षक ने इस संबंध में पुलिस के उच्चधिकारियों को पत्र एवं ट्विटर के माध्यम से घटना की जानकारी देते हुए दिवान के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग किया है। इस सम्बंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी सलेमपुर दीपक शुक्ला ने कहा कि इस प्रकरण की जानकारी अभी नही है पता करता हूँ।

Related Articles

Back to top button