प्रेमी ने बात करना बंद किया तो मुंबई से बांसडीह पहंुच गई युवती
रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
बांसडीह बलिया। प्रेमी की तलाश में मुंबई से प्रेमिका बलिया पहुंच गई। एडिशनल एसपी से गुहार लगाकर थाने पहुंची युवती अपने प्रेमी से विवाह करने की जिद पर अड़ी रही। बांसडीह थाने में दिन भर पंचायत हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को आपसी समझौते के लिए कहा।
सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती मुंबई में रहती है। बांसडीह क्षेत्र हुसैनाबाद के रिश्तेदार युवक से फोन पर बातचीत करती थी। युवक गाजियाबाद में रहकर बीटेक करता था। इसकी जानकारी जब घरवालों को हुई तो विरोध होने लगा। कुछ समय से युवक ने युवती से दूरी बना ली है। इससे नाराज युवती ने मुंबई में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इधर जब युवक घर पहंुचा तो युवती भी पहंुच गई। कोतवाल स्वतंत्र सिंह ने बताया कि प्रकरण में युवती मुंबई से कानूनी कार्रवाई करने की बात कहकर वापस लौट गई।