चोरों ने एक घर को पचौहा में बनाया निशाना

 

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।

देवरिया।

बरहज थाना क्षेत्र के नगर पालिका वार्ड संख्या 3 पचौहा निवासी उषा देवी पत्नी स्वर्गीय मुखलाल पाल के घर में चोरों ने पीछे के दरवाजे से घुसकर नगदी सहित जेवरात उठा ले गए उषा देवी अपने घर में अकेली रहती हैं उषा देवी ने पुलिस थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

रविवार की रात पचौहा वार्ड संख्या 3 में पीछे के दरवाजे से घुसकर चोरों ने उषा देवी पत्नी स्वर्गीय मुखलाल पाल के घर से नगदी सहित जेवरात उठा ले गए। गृह स्वामी उषा देवी ने बताया कि बीते कुछ वर्ष पहले मेरे पति का देहांत हो गया मैं अपने घर में अकेली रहती हूं मैं सो रही थी की रात पीछे के दरवाजे से चोरों ने घुसकर बक्सा घर से कुछ दूरी पर बाजरे के खेत में लेजाकर खोलकर बॉक्स में रखा नगदी और जेवरात उठा ले गए जिससे अब हमें खाने के भी लाले पड़े हुए हैं। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button