जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति, डब्ल्यूएचओ की डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स मीटिंग एवं यूनिसेफ की डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसाइटी मीटिंग हुई सम्पन्न

मानसिक अवसाद/बिमारियों के उपचार हेतु जनपदीय मनोचिकित्सक हेल्प लाईन नम्बर-9118570599 या राष्ट्रीय टोल फ्री नम्बर-14416 पर करें सम्पर्क संस्थागत प्रसव, मातृत्व सुविधाएं, बच्चों के टीकाकरण शत्-प्रतिशत आच्छादित पर जिलाधिकारी ने दिया बल

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। जिलाधिकारी विशाल सिंह कि अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत रेडक्रास सोसाईटी व जिला प्रशासन द्वारा 50 टीबी मरीजों को खाद्यय एवं पौष्टिक आहार वितरण, के साथ जिला स्वास्थ्य समिति, डब्ल्यूएचओ की डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स मीटिंग एवं यूनिसेफ की डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसाइटी मीटिंग कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत जिला स्वास्थ्य समिति के अन्तर्गत अवलोकन व मूल्यांकन किया गया।

जिलाधिकारी ने पुलिस व महिला नसबन्दी बढ़ाने एवं फैमली प्लानिंग सर्विस प्रदाता में आपेक्षित प्रगति न दर्शित होने पर बीसीपीएम एवं डीसीपीएम पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए समय सीमा में कार्य प्रणाली में सुधार लाते हुए गुणात्मक विकास पर बल दिया। उन्होंने जनपद के मनोचिकित्सक डॉ0 अभिनव पाण्डेय, डॉ0 अशोक परासर को निर्देशित किया कि स्कूलों, कालेजों, कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय, आश्रम पद्धति, हास्टल, जेल, इत्यादि में मेंटल हेल्थ प्रोग्राम चलाकर मेंटल इलनेस को पता लगाकर उपचार पर बल दिया जाय। जिलाधिकारी ने डीजीज टैªकिंग, वेक्सीनेशन, समस्त टीकाकरण, फैमली प्लानिंग, आदि स्वास्थ्य आयामों में जनमानस को मोबलाईजड कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जनपदवासियों को उत्तम स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता है। अगली मीटिंग में आपेक्षित प्रगति न दर्शित होने पर संविदा कर्मियों को निकालने हेतु शासन स्तर की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

डब्ल्यूएचओ की डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स मीटिंग कि समीक्षा के दौरान नेशनल हेल्थ मिशन के अन्तर्गत स्वास्थ्य केन्द्रो पर रिक्त चिकित्सकों, आशा कि नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी करने का निर्देश दिया गया। जनवरी से मई तक एमआर ईलीमिनेशन टैªकर पर खराब प्रदर्शन दर्शित होने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी चिकित्सा प्रभारियों, आशा, एएनएम को प्रभावी क्रियान्वयन करने पर बल दिया गया। साथ ही टीकाकरण में भी आपेक्षित सुधार की दिशा में प्रोत्साहित किया गया। यूनिसेफ की डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसाइटी मीटिंग में प्रभारी हरेन्द्र सिंह द्वारा मातृत्व स्वास्थ्य सर्विस की प्रदाता वीएचएनडी सेशन में यूरीन टेस्ट बढ़ाने के साथ-साथ वीपी मशीन की उपलब्धता पर बल दिया गया। हेल्थ प्रोग्राम रिव्यू की समीक्षा की गयी। एनसीबी टीकाकरण के मोबलाईजेशन आशाओं को निर्देशित किया गया कि वे स्थानीय प्रसूता व परिवारों को मोबलाईजड करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संतोष कुमार चक, सीएमएस- एमसीएच डॉ0 राजेन्द्र कुमार, एमबीएस डॉ0 एसकेतिवारी, 100सैया डॉ0 एसके पासवान, एसीएमओ ओपी शुक्ला, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 विवेक श्रीवास्तव, रेड क्रास सोसाईटी के समस्त पदाधिकारी, समस्त एमओआईसी, स्वास्थ्य विभाग के विभिनन टीमो के प्रभारी, डब्ल्यूएचओ की प्रभारी व सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button