कोटेदार के चयन को लेकर खुली बैठक संख्या बल नहीं हुई पूरी अगली तारीख 8जुलाई को

रिपोर्ट:सुमित उपाध्याय

अहरौला/आजमगढ़: क्षेत्र के दनियालपुर गांव में बुधवार को ग्राम प्रधान रेखा देवी की अध्यक्षता में कोटे के चयन को लेकर खुली बैठक की गई। बताते चलें बीते 4 महीने से निलंबित कोटे के चयन को लेकर गांव के प्राथमिक विद्यालय दनियालपुर पर कोटे के चयन के लिए बैठक की गई बैठक में खंड विकास अधिकारी द्वारा नामित टीम में एडीओ पंचायत संजय कुमार श्रीवास्तव,

 

 

 

एडीओ कोऑपरेटिव वीर बहादुर यादव, ग्राम सचिव पूजा यादव, संतोष यादव, चयन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए पहुंचे थे बताते चलें गांव के कुल मतदाताओं का 1/5 प्रतिशत संख्या बल होने पर ही चुनाव प्रक्रिया शुरू होनी थी गांव में कुल 954 मतदाता है इसके हिसाब से 191 की संख्या होनी चाहिए थी लेकिन मौके उपस्थित रजिस्टर पर कुल 178 लोग ही हस्ताक्षर किये संख्या पूर्ण न होने पर एडीओ पंचायत संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोटे के चुनाव की संख्या बल पूरा न होने पर अगली तारीख 8 जुलाई को पुनः खुली बैठक रखी गई है बताते चलें दनियालपुर गांव का कोटा अश्वनी कुमार श्रीवास्तव के नाम पंजीकृत था।

 

 

 

 

चार महीना पहले अनियमितता के चलते निलंबित कर दिया गया था कोटे की देखभाल गांव के ही श्रीकृष्ण श्रीवास्तव के द्वारा किया जा रहा था ग्रामीणों का आरोप था कोटेदार बाहर रहते हैं और कोटा चलाने वाले श्री कृष्ण श्रीवास्तव लोगों को सही ढंग से राशन का वितरण नहीं करते शिकायत पर कोटा निरस्त किया गया था।।

Related Articles

Back to top button