30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।
देवरिया ,सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, देवरिया के आरसेटी, सभागार में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का समापन्न हुआ। इस अवसर पर निदेशक आरसेटी देवरिया राकेश कुमार, संकाय सदस्य सोमनाथ मिश्रा तथा कार्यालय सहायक रितेश कुमार पाण्डेय एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
निदेशक आरसेटी ने प्रशिणार्थियों को बताया कि ब्यूटी पार्लर पर स्वरोजगार के माध्यम से अधिक आय अर्जित कर सकते हैं। आरसेटी में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्बन्धित जानकारी के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि आज के समय में कम से कम लागत में महिलाएं घर से इस रोजगार को सरलता से कर सकती है व आत्मनिर्भर बन सकती है। संकाय सदस्य सोमनाथ मिश्रा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को विस्तार से बताया। यहां सभी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णतया निःशुल्क है और आरसेटी के नियम के बारे में भी उनको अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 29 मई से 28 जून 2024 तक चला, 30 दिवसीय प्रशिक्षु अपने क्षेत्र में जाकर ब्यूटी पार्लर का स्वरोजगार कर अपना जीवन स्तर में सुधार एवं स्वालंबी बन सकेंगे।



