4 महीने में टूट गई बनी हुई सड़क  पी डब्लू डी विभाग मे भ्रष्टाचार चर्म पर ,  बरहज नवापार नदूआ भरहा गोपवापार संपर्क मार्ग की जाँच हो।  -विजय रावत 

 

जिला संवाददाता ,विनय मिश्र।

 

देवरिया ,बरहज क्षेत्र के देईडीहा गांव के पास टूटी सड़क को लेकर सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व ग्रामीणों सड़क बनाने की माँग को लेकर प्रदर्शन किया इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की अभी तीन महीने पहले बनी डेईडिहा नदुआ भरहा बरछौली मार्ग बने किन महिने भी नहीं हुए की यह सड़क पुरी तरह टूट गयी जिससे दर्जनों गाँव के लोगों के आने जाने मे दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है अगर चौबिस घंटे के अन्दर सड़क ठीक नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ यही धरना देने का काम करूँगा सपा नेता विजया रावत ने कहा भाजपा के सरकार मे पी डब्लू डी विभाग मे भ्रष्टाचार चरम पर हो गया है एक तरफ़ से सड़के बन रही है वही दुसरी तरफ़ से टुटना चालु हो जा रही रावत ने कहा यह सड़क कई जगह धस चुकी है चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद हो चुका है दो दर्जन से अधिक गांव का मुख्य मार्ग है कई सालों से यह सड़क बदहाल पड़ी थी कुछ महीना पहले ही बनी थी इस दौरान मुख्य रूप से विकाश यादव विपिन सिह राहुल सनी सुजित कुमार अंकित यादव सजय राज्यभर श्रीराम यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button