सत्र 2023 24 अल्पसंख्यक कल्याण दशमोत्तर छात्रवृत्ति के संबंध में आवश्यक जानकारी

जिला संवाददाता ,विनय मिश्र।
देवरिया, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पाण्डेय ने बताया है कि शैक्षिक सत्र 2023-2024 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति अथवा शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत यू०पी० स्टेट मेडिकल फेकल्टी एवं एस०सी०ई०आर०टी० के पाठ्यक्रमों का परिणाम वित्तीय वर्ष 2023-24 में विलंब से घोषित होने एवं पी०एफ०एम०एस० से समयान्तर्गत रिस्पांस न प्राप्त होने या रिजेक्ट होने के कारण छात्रवृत्ति से वंचित रह गये छात्र एवं छात्राओं के लिये छात्रवृत्ति या शुल्क प्रतिपूर्ति पोर्टल को पुनः खोला जा रहा है।
समय सारणी के विवरण में उन्होंने बताया है कि छात्र या छात्रा द्वारा किये गये ऑनलाइन आवेदन में गत वर्ष के परीक्षा परिणाम को ठीक करने तथा ऑनलाइन सबमिट करने की समयावधि 24 जुलाई तक, ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी छात्र या छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा करने तथा शिक्षण संस्थान द्वारा छात्र के अभिलेखों से मिलान करने एवं ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने, अपात्र छात्रों का आवेदन निरस्त करने तथा पात्र छात्रों का आवेदन आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की तिथि 30 जुलाई तक, जनपद स्तरीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति द्वारा छात्रों के डाटा पर निर्णय करना तथा जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर से शुद्ध डाटा लॉक किए जाने की 08 अगस्त से 20 अगस्त तक तथा जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से लॉक डाटा के आधार पर पी०एफ०एम०एस० प्रणाली के माध्यम से छात्र-छात्राओं को धनराशि का भुगतान करने की तिथि 30 अगस्त 2024 निर्धारित किया गया है। सभी संबंधितों को उन्होंने अवगत कराया है कि वे छात्रवृत्ति आवेदक के संबंध में ससमय कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।



