20 जुलाई को महिला सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित। 

 

 

जिला संवाददाता ,विनय मिश्र।

 

देवरिया, महिला सशक्तिकरण के माध्यम से पिछले एक साल के कार्यकाल में विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाने का निरंतर प्रयास किया गया है नारी सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं को आगे बढ़ाया गया है शक्ति रसोई सिलाई का कार्य का प्रशिक्षण 20,000 महिलाओं को दिया गया है । माता गो शक्ति समूह की स्थापना द्वारा प्राकृतिक पेट में 30 से 40 महिलाओं को सीधा रोजगार मिला है सिलाई के विभिन्न कार्य कराए गए हैं एवं सरकारी योजनाओं से अपनी सभी महिलाओं को लाभ दिलाने का कार्य कराया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष अपनी महिलाओं को सशक्त करने का अधिक से अधिक प्रयास किया जाएगा जिन महिलाओं ने 1 साल तक निरंतर स्वरोजगार पर आश्रित हुई है उन महिलाओं को 20 जुलाई को कसया रोड बाईपास पर स्थित पार्थ रेजिडेंसी में महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित भी किया जाएगा इस आशय की जानकारी बरहज नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने दी उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकारी और गैर सरकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है जो महिलाएं विगत एक वर्षों से स्वावलंबी बनी है सभी महिलाओं का सम्मान किया जाएगा महिला सशक्तिकरण को लेकर आगे भी, महिलाओं को स्वरोजगार की तरफ अग्रसर किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button