आजमगढ़:बिलरियागंज में शांतिपूर्वक संपन्न हुई उपचुनाव की मतगणना 774 मत पाकर श्याम सुंदर हुए विजई
Azamgarh: Counting of votes in Bilriaganj by-election was held peacefully Shyam Sundar won by getting 774 votes

Azamgarh:
रिपोर्ट: रोशन लाल
आजमगढ़
आजमगढ़ जिला के सगड़ी तहसील के कंधरापुर थाना क्षेत्र के पचखोरा गांव में ग्राम प्रधान की मृत्यु हो जाने के कारण वहां की सीट खाली चल रही थी। जिसका चुनाव आयोग द्वारा उप चुनाव कराया गया। बृहस्पतिवार को बिलरियागंज ब्लॉक पर चुनाव की मतगणना प्रातः काल 8:00 बजे प्रारंभ हुई जो शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। इस चुनाव में चार प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाए थे।जिसमें श्याम सुंदर का चुनाव निशान कर था। वह 774 मत पाकर विजई रहे। दूसरे नंबर पर शिवसागर से थे जिनका चुनाव निशान करनी थी वह 587 मत प्राप्त किए थे। और तीसरे नंबर पर राजेंद्र कुमार चुनाव निशान इमली था वह 171 मत पाए थे। तथा चौथे नंबर पर बृजेश कुमार अनाज ओसाता हुआ किसन पर 58 मत पाए थे। इस प्रकार श्याम सुंदर ने अपने प्रतिद्वंदी शिवसागर को 187 मतों से पराजित कर विजय हासिल की। जैसे ही चुनाव का रिजल्ट घोषित हुआ उनके समर्थकों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी। मीडिया से बात करते हुए श्याम सुंदर ने कहा कि जनता ने हमें गांव के विकास के लिए चुना है तो हम उनके भरोसे पर खरे उतरेंगे और गांव का विकास करेंगे। इस चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने में चुनाव प्रभारी तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे का काफी योगदान रहा। इस मौके पर आर ओ अवध किशोर और ए आरो सुबोध चंद सहित तमाम चुनाव कर्मचारी अपनी ड्यूटी को बखूबी अंजाम दिए । सुरक्षा की दृष्टि से थाना अध्यक्ष बिलरियागंज विनय कुमार सिंह अपने दलबल के साथ मौजूद रहे। तथा वही कंधरापुर थाना अध्यक्ष भी मौके पर मौजूद रहे ।श्याम सुंदर को जब ग्राम प्रधानी का प्रमाण पत्र मिल गया तब कंधरापुर थाना अध्यक्ष अपनी गाड़ी में बैठकर उन्हें सही सलामत उनके निवास स्थल तक पहुंचा दिए।वही ग्राम पंचायत पचखोरा में जहां प्रधान पक्ष के समर्थकों में खुशियों की लहर दौड़ रही थी तो विपक्षी गण के यहां मायूसी छाई हुई थी।



