आजमगढ़:काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव पर जिलाधिकारी वह पुलिस अधीक्षक में स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया शुभारंभ

Azamgarh:

रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव

सगड़ी आजमगढ़
काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के अवसर पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना एवं अन्य अधिकारियों द्वारा शहीद कुंवर सिंह उद्यान आजमगढ़ में शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी/शहीदों को नमन किया गया।
जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों द्वारा शहीद कुंवर सिंह उद्यान मंे वृक्षारोपण भी किया गया। इससे पूर्व आज प्रातः विभिन्न विद्यालयों द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के तहत कलेक्ट्रेट से रैली निकाली गयी, यह रैली कलेक्ट्रेट से प्रारम्भ होकर, तहसील सदर, रैदोपुर तिराहा, गांधी तिराहा होते हुए हरीऔध कला केन्द्र पर समाप्त हुई।इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, डीएफओ जीडी मिश्र, जिला युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह, बीएसए, डीआईओएस सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं आम जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button