वैवाहिक जीवन में दंपति के मनमुटाव को दूर कर, मंगल कामना के साथ दी विदाई । सचीव, 

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।

देवरिया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के द्वारा प्री-लिटिगेशन स्तर पर एक प्रार्थना पत्र जिसका निस्तारण माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द सिंह के कुशल मार्गदर्शन में व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में मध्यस्थ, श्याम नरायण त्रिपाठी द्वारा व डिप्टी लीगल डिफेन्स कांउसिल ओमप्रकाश तिवारी के सहयोग से कराया गया।

शोभा पुत्री रामसकल, निवासी हरपुर कला थाना, बरियारपुर जिला देवरिया का प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के कार्यालय के माध्यम से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया मनोज कुमार तिवारी के समक्ष आया। प्रकरण में प्रार्थिनी शोभा की शादी जोगेन्द्र पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम साधु बढ़या थाना सुरौली के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ था। प्रार्थिनी व जोगेन्द्र से दो पुत्रिया पैदा हुुयी। पुत्री के पैदा होने पर प्रार्थिनी व उसके पति के साथ मनमुटाव हो जाने के कारण दोनो अलग-अलग जीवन व्यतित करने लगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के विधिक जागरूकता/साक्षरता कार्यक्रम सेे प्रेरित होकर शोभा पुत्री रामसकल, निवासी हरपुर कला थाना, बरियारपुर जिला देवरिया के द्वारा एक प्रार्थना पत्र कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया में प्रेषित किया गया, जिसे सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थ, श्याम नरायण त्रिपाठी द्वारा व डिप्टी लीगल डिफेन्स कांउसिल ओमप्रकाश तिवारी के सहयोग से उभयपक्षो को बुलाकर वार्ता कराकर दोनो पक्षो को उनके बच्चों के प्रति जिम्मेदारियों उनके कर्तव्य व वैवाहिक जीवन के वचनो का बोध कराकर उनके मनमुटाव को दूर किया गया।

सचिव ने कहा कि परिवार के साथ हर खुशी दुगनी हो जाती है। सबसे बड़ा धन है परिवार, सबसे अमूल्य धन है माँ-बाप। दोनो पक्षकारो को एक साथ वार्ता कराने के उपरान्त दोनो ने स्वेच्छा से साथ-साथ रहने पर अपनी सहमती बना ली और उन्हे फिर से नई जिन्दगी शुरू करने की मंगल कामना के साथ विदाई दी गई।

Related Articles

Back to top button