राशन की दुकान से 130 कुंतल खाद्यान्न और 93 किलो चीनी की कालाबाजारी

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

जिला संवाददाता ,विनय मिश्र।

देवरिया,

बरहज: करायल उपाध्याय की सुमन देवी के कोटे की दुकान में अनियमितता उजागर होने पर ने पूर्ति निरीक्षक टीम की रिपोर्ट पर छः जुलाई 24 को निलंबित कर दिया था। परंतु उठान कि गई 130 कुंतल खाद्यान्न और 93 किलो चीनी का उठान पिछले माह जून में हुआ था।लेकिन निलंबित दुकान खोरी ग्राम सभा के दुकानदार कमेक्षा प्रसाद में संबद्ध की गई और खाद्यान्न खोरी गांव की दुकान में हस्तांतरित कर वितरण किया जाना था।

करायल उपाध्याय की कोटे की दुकान से पिछले माह जून में खाद्यान्न उठान होने के बाद जुलाई माह में वितरण होना था ,लेकिन पूर्ति विभाग की टीम की रिपोर्ट में अनियमितता पाए जाने पर जिलापूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने छः जुलाई 2024 को दुकान निलंबित कर दिया था। लेकिन उठान के खाद्यान्न को खोरी ग्राम सभा में हस्तांतरित कर कार्ड धारकों में वितरण करना था परंतु 23 जुलाई को उपजिलाधिकारी अंगद यादव के निर्देश पर नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य और पूर्ति निरीक्षक पुलिस बल के साथ करायल उपाध्याय ग्राम में पहुंचे और निलंबित दुकान का ताला खोल कर देखा गया तो स्टाक में रखा 130 कुंतल खाद्यान्न जिसमे 80 कुंतल चावल और 50 कुंतल गेहूं सहित 93 किलो चीनी गायब मिला।गायब खाद्यान्न देख अधिकारियों के होश उड़ गए ।इस संबंध में नायब तहसीदार रविंद्र मौर्य व पूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार त्रिपाठी अपनी -अपनी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी और जिलापूर्ति अधिकारी को सुपुर्द कर दी ।जिलापूर्ति अधिकारी की संस्तुति पर जिलाधिकारी महोदया ने अपनी अनुमति प्रदान कर खाद्यान्न गमन करने पर स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत कराने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी महोदया दिव्या मित्तल के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

Related Articles

Back to top button