स्वतंत्रता दिवस अवसर पर नशा मुक्त का लोगों ने लिया शपथ । 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।

 

देवरिया। विकास खंड बैतालपुर के पशु चिकित्सालय के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत पशु चिकित्साधिकारी डॉ दिग्विजय यादव ने झंडारोहण करके किया। राष्ट्र गान के उपरांत वीर शहीदों को नमन कर जयघोष का नारा लगाकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी सहित उपस्थित सभी कर्मचारियों को नशा मुक्त भारत का शपथ दिलाया गया कि युवाओं को नशा से बचाने के साथ ही हम सभी लोगों पहले स्वयं एवं अपने परिवार से नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत करने की आवश्यकता है जिससे समाज और देश को नशा मुक्त किया जा सके। इस अवसर पर सेवानिवृत्त पशुधन प्रसार अधिकारी आनंद मिश्र, पशु औषधिक राकेश कुमार भारती, सुभाष चन्द्र, जितेन्द्र , महेंद्र यादव , सीताराम के साथ पशु मित्र धर्मेंद्र यादव, रजनीश यादव, पंकज मणि, अभिषेक मणि, अरविन्द प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button