स्वतंत्रता दिवस के महान, पर्व पर विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।

स्वतंत्रता दिवस के महापर्व केअवसर पर तहसील विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, सामाजिक संस्थानों एवं अन्य कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी ने ध्वजारोहण करने के बाद अंगद ने कहा कि वीर शहीद के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। श्रीचन्द्र जी महाराज ल०मा० विद्यालय बरहज में बरहज विधायक दीपक मिश्रा “शाका” ने ध्वजारोहण किया। विधायक ने अपने बचपन के दिनों को याद किया जब वे अपने स्वर्गीय पिता पूर्व मंत्री दुर्गा मिश्रा के साथ विद्यालय आया करते थे। उन्होंने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था और अनुशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामेश्वर प्रसाद यादव ने स्मृति चिह्न देकर विधायक को सम्मानित किया। आलोक जायसवाल , अनिल बरनवाल,जगदीश यादव,रामधनी गोंड,शिवसहाय बरनवाल, विवेक गुप्ता संतोष यादव,अमीर चन्द्र गुप्ता प्रियंका यादव मौजूद रहे।

नगर पालिका गौरा बरहज में अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। सरयू विद्यापीठ पर भी नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। इंडियन डाइवर्सिटी पब्लिक स्कूल पर विद्यालय के प्रबंधक ने ध्वजारोहण किया। बाबा राघवदास भगवानदास स्नाकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज में प्राचार्य प्रो० शंभुनाथ तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इसी क्रम में आनंद मार्ग इंटर कॉलेज डेहरी सतराव पर विद्यालय के निर्देशक प्रभात रंजन मिश्रा ने ध्वजारोहण किया।जयनगर विद्यालय नंबर दो पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयनारायण त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। जयगोविंद शिक्षण सेवा संस्थान पर जिलापंचायत अध्यक्ष ने ध्वजारोहण कर पौधा रोपण किया। मालवी सेवा समिति पर भी विद्यालय के प्रबंधक ने ध्वजारोहण किया।

Related Articles

Back to top button