हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

रिपोर्टर रोशन लाल

आजमगढ़ जिला के नगर पालिका परिषद बिलरियागंज बाजार में स्थित नए चौक के पास न्यू लोटस वैली इंटर नेशनल स्कूल के प्रांगण में बृहस्पतिवार को हर्षोल्लाह के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया। सर्वप्रथम सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद झंडारोहण किया गया,तत् पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा राष्ट्रगान हुआ। इस मौके पर विद्यालय प्रांगण में छात्र-छात्राओं सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। राष्ट्रगान के बाद विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं द्वारा गीत संगीत देशभक्ति पर आधारित नाटक आदि का मंचन किया गया जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। वही पर जहां नाटक की सीन अच्छी लगती थी, दर्शक खूब तालियां बजाते थे जिससे बच्चों का हौसला और बढ़ता था। इस मौके पर झंडारोहण में भाजपा नेता चंद्रपाल सिंह अभिषेक सिंह तथा विद्यालय परिवार से संतोष कुमार चौरसिया प्रमुख समाजसेवी संदीप चौरसिया सहित तमाम लोग मौजूद थे अंत में विद्यालय प्रबंधन ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button