एस पी एस में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

रोशन लाल रिपोर्टर

आजमगढ़

हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आजादी के अमृत महोत्सव तथा 78 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक / प्रबंधक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव विद्यालय की निदेशिका श्रीमती कंचन यादव एवं प्रधानाचार्य विधान तिवारी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

 

तत्पश्चात राष्ट्रगान वंदे मातरम् और झंडा गीत प्रस्तुत किए गये । इसी क्रम में समूह गीत “सारे जहाँ से अच्छा”, “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, तथा समूह नृत्य “जननी”, “वतन याद’, ‘मंजर है नया आदि की झंनकार पर लोग हर्षातिरेक से झूम उठे। इस अवसर पर इंटर हाऊस नृत्य प्रतियायोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें विजयी हाऊस को पुरस्कृत भी किया गया।

 

संस्था के संस्थापक / प्रबन्धक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि देश सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। आप शहीदों के जीवन से सीख लेते हुए देश सेवा के प्रति समर्पित हों तभी हमारा समाज और देश समृद्ध होगा।

 

विद्यालय की निदेशिका श्रीमती कंचन यादव ने कहा कि ये बच्चे ही देश की तकदीर हैं और यदि इन्हें सही मार्गदर्शन मिले तो ये देश के सच्चे सिपाही के रूप में भविष्य में देश की सेवा के लिए तैयार एवं तत्पर होगें।

 

प्रधानाचार्य विधान तिवारी ने कहा कि भावी नागरिकों को आत्मनिष्ठ मानसिकता को त्याग कर वस्तुनिष्ठ मानसिकता रखते हुए अपने प्रबुद्ध शिक्षक वृन्द के कुशल निर्देशन से लाभान्वित होने का प्रयास करना चाहिए 1

 

इस अवसर पर समस्त अध्यापकगण छात्र-छात्राएँ एवं अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित थें, जिन्हें मिष्टान इत्यादि सेवन कराने के पश्चात प्रस्थान करवाया गया।

Related Articles

Back to top button