क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों एवं सरकारी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

अहरौला आजमगढ़ ।आप को बताते चले कि आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में रैली निकाल कर बड़ी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस को मनाया गया सबसे पहले सुबह ध्वजारोहण स्कूल में किया गया जहां पर विद्यालय प्रांगण में बच्चों और अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई झंडारोहण के बाद रैली निकाली गई पहले क्षेत्र की विभिन्न स्कूलों से रैली निकालते हुए पूरे अहरौला बाजार भ्रमण के बाद विद्यालय में पहुंचने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया उसके बाद विद्यार्थी एवं क्षेत्र के आए हुए सभी सम्मानित सम्मान एवं पुरस्कृत किया गया उसके बाद विद्यार्थियों को मिठाई वितरण कर कर छुट्टी कर दी गई स्कूल पर ही नहीं बल्कि पहले क्षेत्र व बाजार में जय हिंद जय भारत ,भारत माता की जय इंकलाब जिंदाबाद महात्मा गांधी ,चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस अमर रहे के नारो से गूंज उठा अहरौला बाजार ब क्षेत्र के सभी सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूल व सभी सरकारी कार्यालय के प्रांगण में तिरंगे झंडे को फहराया गया , पूरे परिसर को सजाया गया था स्कूल के बच्चों के द्वारा एक अलग ही जुनून देखने को मिला इन स्कूलों में सेंट जेवियर्स पकड़ी , रघुवंश कॉन्वेंट एंड जूनियर हाईस्कूल, आदर्श देवकली बाबा महाविद्यालय उदैना, आजाद टेक्निकल इंस्टीट्यूट , लक्ष्य कोचिंग इंस्टीट्यूट , एमएस पब्लिक स्कूल धर्मशाला पियारिया , कम्पोजिट विद्यालय मतलूबपुर जिस पर जगदीश यादव खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।।

Related Articles

Back to top button