भगवान श्रीगणेश की निकाली गई प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा
चकवा महावीर में स्थित नहर में सभी प्रतिमाओं को किया गया बारी-बारी से विसर्जित

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। खमरिया नगर में श्रद्धा के साथ भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान भक्तजनों में काफी उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा नगर भ्रमण करने के बाद चकवा महावीर में स्थित नहर में सभी प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया।
नगर में लगभग एक दर्जन स्थानों पर गणेश चतुर्थी के दिन गणेश उत्सव को लेकर विघ्नहर्ता गणेश महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई थी। जहां पर भक्तजनों द्वारा रोजाना सुबह-शाम के समय पूजा-अर्चना की जा रही थी। वहीं शाम के समय भगवान श्रीगणेश का दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तजनों का जनसैलाब उमड़ रहा था। आज दोपहर के समय नगर में स्थापित किए गए प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए शोभायात्रा निकाली गई। डीजे व बैंड बाजा के साथ निकाले गए शोभायात्रा में शामिल भक्तजन नाचते-गाते व गणपति बप्पा मोरया जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। भक्तजनों के जयघोष से समूचा नगर गुंज उठा। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा नहर पर पहुंची तो सभी प्रतिमाओं को बारी-बारी से विसर्जित किया गया और नहर में आस्था की डुबकी लगाई गई। प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। चौकी इंचार्ज भरत भूषण सिंह मय हमराहियों के साथ चक्रमण करते रहे। नगर के तमाम स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मटकी फोड़ने वाली टीम को इनाम भी दिए गए।
इस मौके पर हरिकेश सिंह, शिवांश जायसवाल, रोहित गुप्ता, उमंग बरनवाल, प्रिंस जायसवाल, अभिषेक मौर्य, साजन मोदनवाल, बाबू खां, आदर्श गुप्ता, सौरभ सेठ, ऋषि बरनवाल, अनुज बरनवाल व धीरज जायसवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।



