जनपद न्यायालय में दीपावली के पर्व पर 31 अक्टूबर को अतिरिक्त अवकाश घोषित। 

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

 

देवरिया। सचिव डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सिविल कोर्ट, देवरिया के प्रस्ताव द्वारा यह सूचित किया गया है कि पूरे भारत में दीपावली का त्योहार  31 अक्टूबर को मनाया जायेगा।  04 नवंबर को घोषित अवकाश के स्थान पर 31 अक्टूबर को अवकाश घोषित कर दिया जाय।

उक्त के दृष्टिगत जनपद न्यायाधीश देवेंद्र सिंह-I ने 04 नवंबर की घोषित अतिरिक्त अवकाश निरस्त करते हुए दीपावली के पर्व पर 31 अक्टूबर को अतिरिक्त अवकाश घोषित किया है। जनपद न्यायालय देवरिया के समस्त न्यायालय व कार्यालय उक्त तिथि को बन्द रहेंगे।

Related Articles

Back to top button