राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बरहज में वृक्षों के लिए प्रस्ताव आमंत्रित। 

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

 

देवरिया ।राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बरहज (ग्राम सेरवां बभनौली, पोस्ट खुखुन्दू) के संस्थान परिसर में सूखे और गिरे हुए वृक्षों के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए जा रहे हैं। इनमें मुख्यतः कंजी, कर्मा, अर्जुन आदि वृक्ष शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 30 नवंबर, 2024 को दोपहर 12 बजे संस्थान परिसर में उपस्थित होकर प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

इच्छुक व्यक्तियों को प्रस्ताव में भाग लेने के लिए निर्धारित शुल्क के साथ पंजीकरण करना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रक्रिया समाप्ति के सात दिनों के भीतर पूरी राशि का भुगतान करना अनिवार्य होगा। इस प्रक्रिया से संबंधित किसी भी विवाद में संस्थान का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।

इस प्रक्रिया के संबंध में अधिक जानकारी के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बरहज के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button