पीजी कॉलेज आश्रम बरहज का भूगोल का शैक्षणिक टूर नेपाल के लिए रवाना। 

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

 

बरहज, देवरिया। स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज का भूगोल विभाग के पांचवें सेमेस्टर का, शैक्षणिक सत्र 2024 25 का टूर नेपाल के लिए आज रवाना हुआ जो नेपाल में काठमांडू नेपाल पोखरा लुंबिनी आदि स्थानों पर भ्रमण करेगा और भूगोल संबंधित जानकारी प्राप्त करेगा यह टूर भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष ‌ लेफ्टिनेंट डॉ अमित चतुर्वेदी के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर सर्वेक्षण का काम करेगा भूगोल विभाग के सहायक प्रदीप शुक्ला राजू कुमार और भूगोल विभाग के छात्र-छात्राओं जिनकी कुल संख्या 157 है जिसमें 120 छात्राएं एवं 37 छात्र है । टूर में छात्राओं का प्रतिनिधित्व प्रीति तिवारी ,खुशी सिंह, शिखा चौरसिया कर रही हैं जिसमें होली यादव, रागिनी प्रजापति, मुन्नी यादव ,प्रिया यादव ,वंदना गोड़, रितु गोड़ ,ज्योति कुशवाहा, बबीता जायसवाल सहित अन्य छात्राएं हैं वहीं छात्रों की तरफ से हर्ष कुमार, हर्ष सोनकर ,छात्रों का नेतृत्व कर रहे हैं इसकी जानकारी महाविद्यालय के भूगोल विभागाध्यक्ष, लेफ्टिनेंट डॉक्टर अमित चतुर्वेदी ने दी ।

Related Articles

Back to top button