भाजपा ने संभल में गंगा-जमुनी संस्कृति और भाईचारे का तोड़ने का काम किया:सांसद अवधेश प्रसाद
BJP worked to spoil Ganga-Jamuni culture and brotherhood in Sambhal: Awadhesh Prasad

Lucknow:। समाजवादी पार्टी के नेता और सांसद अवधेश प्रसाद ने संभल की स्थिति और राहुल गांधी की पंजाब यात्रा के दौरान उन्हें रोके जाने पर भाजपा की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि संभल में जो घटनाएं हुईं, वह भाजपा की लापरवाही और असमर्थता का परिणाम हैं। उन्होंने दावा किया कि संभल में गंगा-जमुनी संस्कृति और भाईचारा बिगाड़ने का काम बीजेपी की सरकार ने किया है।अवधेश प्रसाद ने बुधवार को आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि संभल भाईचारे का प्रतीक है। वहां गंगा-जमुनी संस्कृति का पालन होता है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा ने वहां के हालात को बिगाड़ा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संभल का मुद्दा संसद में उठाया, लेकिन सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया।उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संभल जाने से रोकने को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि राहुल गांधी को रोका जाना भाजपा का डर है। यह एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उल्लंघन है। उन्हें रोका जाना पूरी तरह से गलत है और इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।Samajwadi Party leader and MP Awadhesh Prasad has strongly criticized the BJP over the situation in Sambhal and Rahul Gandhi being stopped during his Punjab visit. He said that the incidents that happened in Sambhal are the result of BJP’s negligence and inability. He claimed that the BJP government has done the work of spoiling the Ganga-Jamuni culture and brotherhood in Sambhal. In a special conversation with IANS on Wednesday, Awadhesh Prasad said that Sambhal is a symbol of brotherhood. Ganga-Jamuni culture is followed there. It is unfortunate that the BJP spoiled the situation there. SP national president Akhilesh Yadav raised the issue of Sambhal in Parliament, but there was no response from the government. Describing the stopping of Leader of Opposition Rahul Gandhi from going to Sambhal in the Lok Sabha as undemocratic, he said that stopping Rahul Gandhi is the fear of the BJP. This is a violation of a democratic process. Stopping him is completely wrong and it cannot be condemned enough.अवधेश प्रसाद ने कहा कि सपा ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया था। हालांकि, जब यह कमेटी जांच के लिए संभल जाने का प्रयास कर रही थी, तो उन्हें रास्ते में रोक दिया गया। बीजेपी की सरकार और उनके अधिकारियों ने संभल में शांति-व्यवस्था बिगाड़ी। हम मांग करते हैं कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।उन्होंने समाजवादी पार्टी की तरफ से संभल में शांति, सौहार्द और भाईचारा कायम करने का आह्वान करते हुए कहा कि वहां कानून का राज स्थापित हो और भाईचारे को बढ़ावा मिले।सपा नेता ने उत्तर प्रदेश के चुनाव परिणामों का भी जिक्र किया और कहा कि बीजेपी को अब यह समझना होगा कि देश में अब धर्म के आधार पर राजनीति नहीं चलेगी। भाजपा की विचारधारा और मानसिकता हार चुकी है। अयोध्या में बीजेपी की हार ने देश को यह संदेश दिया है कि अब राजनीति में धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण नहीं होगा। अब राजनीति में भाईचारे, विकास और संविधान की रक्षा की बात होगी। समाजवादी पार्टी यही मुद्दे उठाएगी। हमारी पार्टी सरकार बनने पर बेरोजगारों को नौकरी देगी और महंगाई कम करने के लिए ठोस कदम उठाएगी।Awadhesh Prasad said that SP had formed a committee to investigate this matter. However, when this committee was trying to go to Sambhal for investigation, they were stopped on the way. BJP government and its officials disturbed the peace in Sambhal. We demand that strict action be taken against the responsible officials. Calling for establishing peace, harmony and brotherhood in Sambhal on behalf of Samajwadi Party, he said that the rule of law should be established there and brotherhood should be promoted. The SP leader also mentioned the election results of Uttar Pradesh and said that BJP will now have to understand that politics will no longer run on the basis of religion in the country. BJP’s ideology and mentality have lost. BJP’s defeat in Ayodhya has given the message to the country that now there will be no polarization in politics in the name of religion. Now there will be talk of brotherhood, development and protection of the Constitution in politics. Samajwadi Party will raise these issues. When our party forms the government, it will give jobs to the unemployed and take concrete steps to reduce inflation.

