पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया पेयजल पाइप लाइन विस्तार का शिलान्यास 

नगर के वार्ड संख्या 11 हरियाव सिटी के प्रजापतपुर में होगा पेयजल पाइप लाइन का विस्तार 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। नगर पालिका परिषद के प्रतिनिधि डॉ.अतहर अंसारी मंगलवार को नगर वार्ड संख्या 11 हरियाव सिटी के प्रजापतपुर में पेयजल पाइप लाइन का विस्तार का शिलान्यास किया। वहां पर पेयजल समस्या को देखते हुए कार्य कराया जा रहा है।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री अंसारी ने कहा कि हरियाव सिटी के प्रजापतपुर मोहल्ले में पेयजल की समस्या थी। जिसको देखते हुए यहां पर पेयजल पाइप लाइन विस्तार का निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि यह पेयजल पाइप लाइन का विस्तार मोहल्ले में भरत शर्मा के मकान से शीतला शर्मा के मकान से होते हुए रामनाथ शर्मा के मकान तक, उसके बाद विनोद के मकान से मुन्ना के मकान से होते हुए डीह बाबा तक, उसके बाद अशोक भारती के मकान से शोभनाथ मौर्य के मकान से होते हुए श्याम जी दुबे के मकान तक किया जाएगा। जिस पर कुल 74413.13 रुपए की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि इस पेयजल पाइप लाइन के विस्तार के बाद प्रजापतपुर मोहल्ले में पानी की किल्लत कभी नहीं होगी। पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा। पेयजल परियोजना का शिलान्यास करने पहुंचे पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि का वहां के लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर सभासद प्रतिनिधि रायबहादुर बिंद, महेंद्र कुमार बिंद, अमित कुमार गौतम, सुरेंद्र कुमार गौतम व महेंद्र यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button