पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री राम प्रसाद जायसवाल की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई।

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

बरहज, देवरिया।

विधानसभा बरहज के पूर्व विधायक स्व.राम प्रसाद जायसवाल जी की 8वी पुण्यतिथि आज बरहज स्थित निज निवास पर मनाई गयी।जिसमे बरहज विधानसभा क्षेत्र के कोने कोने से पधारे समर्थकों ने अपने प्रिय नेता के सम्मान में आस्था प्रकट कर अपनी श्रंद्धाजलि अर्पित किया।

आज सुबह से ही आवास पर समर्थकों का ताँता लगा रहा।इस अवसर पर एक श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ स्वर्गीय श्री राम प्रसाद जायसवाल के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया इस अवसर पर अनंत पीठ आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर श्री आंजनेय दास जी महाराज, पंडित विनय कुमार मिश्र रामेश्वर यादव,श्री रमेश तिवारी अनजान,श्री द्वारिका मद्देशिया,श्री दरोगा चौहान,श्री हरेंद्र सत्य प्रकाश पांडे रतन सोनकर मुरारी शर्मा,श्री शम्भू दयाल भारती,श्री सचिन सिंह,श्री रामधनी गोंड,श्री श्यामसुंदर श्वेता जायसवाल(अध्यक्ष न.पा.) हरेंद्र जायसवाल,श्री अरविन्द, गुप्ता एडवोकेट समाजसेवी श्यामसुंदर जयसवाल आदि वक्ताओं ने सभा को सम्बोधित किया।श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता , पूर्व सांसद देवरिया गोरख प्रसाद जायसवाल ने किया श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी, प्रोफेसर सूरज प्रकाश गुप्त, डॉक्टर सज्जन कुमार गुप्ता, कार्यालय अधीक्षक मनीष श्रीवास्तव, नागेंद्र यादव, रतन वर्मा, सरवन प्रजापति, महेश यादव, संपूर्णानंद ,अनिल सिंह आदि सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन संचालन श्री मनोज गुप्ता ने किया।

Related Articles

Back to top button