नाबालिग के साथ छेड़खानी करने के दो आरोपी गिरफतार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफतार कर भेजा जेल

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। नाबालिग के साथ छेड़खानी करने व परिजन को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गुप्ता देने, मारने-पीटने व जान से मारने की धमकी देने के दो आरोपी को चौरी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेज दिया।
उक्त थाना क्षेत्र की वादिनी द्वारा आज पुलिस को सूचना दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री जिसकी उम्र करीब 13 वर्ष है। आरोपी घर में घुसकर छेड़खानी किया तथा पुनः अपने भाई के साथ आकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गुप्ता दिया गया व मारपीट की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। घटना के संबंध में प्राप्त सूचना पर तत्समय ही पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर धारा-74, 333, 115(2), 352, 351(2) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट व 3(1)द,ध एससी/एसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए विधिक
कारवाई प्रचलित की। एसपी अभिमन्यु मांगलिक द्वारा महिला संबंधित अपराध में त्वरित कार्रवाई के लिए दिए गए निर्देश के क्रम में आज स्थानीय पुलिस ने नाबालिग के साथ छेड़खानी करने, परिजन को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज देने, मारने-पीटने व धमकी देने के दोनों आरोपियों शराफत अंसारी पुत्र रशीद अंसारी व सलामत पुत्र रशीद अंसारी निवासी ग्राम अर्जुनपुर गोहिलांव थाना चौरी को ममहर बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा त्वरित वैज्ञानिक विवेचना तथा न्यायालय में शीघ्र ही गवाहों व साक्ष्य को उपस्थित कराकर प्रभावी पैरवी करते हुए आरोपियों को अल्पसमय में दंडित कराया जाएगा।



