महाशिवरात्रि पर नगर में निकली भव्य शिव बारात हर हर महादेव के उदघोष से गुंजा समूचा कालीन नगरी 

सुरक्षा के मद्देनजर तैनात रहे भारी मात्रा में पुलिस के जवान

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। महाशिवरात्रि पर्व पर बुधवार की रात नगर में भव्य शिव बारात निकाली गई। बारात में बड़ी संख्या में शामिल भक्त डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर नाचते, गाते और थिरकते तथा हर-हर महादेव का उदघोष करते हुए चल रहे थे। सुरक्षा के मद्देनजर भारी मात्रा में पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी।

इस दौरान शिव बारात नगर के मर्यादपट्टी स्थित हरि मंदिर से निकली। जो भरत तिराहा अजीमुल्लाह चौराहा, कल्लन शाह तकिया, लिप्पन त्रिमोहानी से होते हुए अहमदगंज गजिया में स्थित ओवरब्रिज के रास्ते रजपुरा पहुंचने के बाद समाप्त हो गई। शिव बारात पूरी श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक रुप से निकाली गई। जिसमें जुल्हे के रुप में भगवान भोलेनाथ रथ पर सवार थे। बारात में काफी संख्या में भक्तगण भी शामिल रहे रहे। जो डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर नाचते, गाते, थिरकते और हर हर महादेव, हर हर बम बम का उदघोष लगाते हुए चल रहे। शिव बारात को बीच-बीच में रोक कर लोग जलपान आदि भी करा रहे थे। वही बारात को देखने के लिए उस रास्ते पर तथा घरों की छतों पर लोग खड़े रहें। शिव बारात के मद्देनजर भारी मात्रा में पुलिस के जवानों की तैनाती रही। उपजिलाधिकारी श्याममणि त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र व तहसीलदार संजय कुमार सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी शोभायात्रा पर नजर रखे हुए थे। जबकि कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी मय हमराहियों के साथ चक्रमण करते हुए दिखें।

इस मौके पर अशोक कुमार जायसवाल, विनीत बरनवाल, अरविंद मौर्य, गिरधारी जायसवाल, प्रदीप यादव, सुभाषचंद्र मौर्य, राजीव चौरसिया, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, करुणा शंकर दुबे, शिवशंकर यादव धर्मराज गुप्ता, सुजीत यादव, कमलेश जायसवाल,

सत्यशील गुप्ता, ब्रह्म जायसवाल, अर्जुन श्रीवास्तव,

रवि जायसवाल, अंजलि मौर्य, भरत जायसवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button