भदोही:पर्यावरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के लिए निकाली गई साइकिल यात्रा

साइकिल चलाने से सर्वांग व्यायाम होता है - आईबी सिंह

 

भदोहीlभदोही साइकिलिंग क्लब के तत्वाधान में राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चौराहा से पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान साइकिल यात्रा निकाली गई।

अताउल अंसारी की अध्यक्षता में निकली साइकिल यात्रा को वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एस एस यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

साइकिल यात्रा आरंभ होकर शहीद तिराहा, कांजी हाउस, आजाद नगर, झिलियापुल होते हुए गोपपुर पहुंची । वहां पहुँचने पर ओबीटी कंपनी के प्रेसिडेंट आईबी सिंह ने सभी का ज़ोरदार स्वागत किया।

कंपनी के प्रेसिडेंट आईबी सिंह ने कहा कि सुबह-सुबह उठना योग व्यायाम खेलकूद करना साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है। शरीर के साथ-साथ पर्यावरण की देखभाल भी बहुत जरूरी है। सभी को चाहिए कि अपने शरीर को स्वस्थ रखें और आसपास के कार्य साइकिल से करें जिससे मोटर साइकिल व कार से होने वाले प्रदूषण को रोका जा सके।

प्रेसिडेंट आईबी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया और साइकिल लेकर यात्रा में शामिल हुए।

साइकिल यात्रा पुनः आरंभ होकर गोपपुर, अमवा, माधोपुर के आस पास का भ्रमण करते हुए *वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है पुरे भदोही को स्वस्थ बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, भारत माता की जय, वन्दे मातरम* का नारा लगाते हुए लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के बारे में जागरूक करते हुए लालानगर टोल प्लाजा पर इसका समापन हुआ ।

साइकिल यात्रा में जयनाथ यादव, राकेश मल्लू, मटरू यादव, कार्तिक, प्रवीण टंडन, सरफराज अहमद, कमलेश कश्यप, फैज आलम, प्रमोद मौर्य, कमलेश विश्वकर्मा, राजीव जायसवाल, अबरार हाशमी, मैनू अली, अमन गुप्ता, लक्ष्य सिंह, जीत सिंह, अबू दर्दा, अबू हुरैरा समेत आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button