भदोहीवासियों के स्नेह व विश्वास जताने के प्रति आभार: डीएम 

डीएम विशाल सिंह के विदाई सम्मान समारोह में भाव विह्वल हुआ कलेक्ट्रेट परिसर

 

भदोही। निवर्तमान डीएम विशाल सिंह की विदाई सम्मान समारोह मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने उनको विदा किया। डीएम ने विदाई सम्मान समारोह में सभी के प्रति आभार जताते हुए अपने अनुभव व भाव व्यक्त किया।

इस दौरान डीएम के जनपद में जॉइनिंग से लेकर स्थानांतरण तक किए गए महत्वपूर्ण कार्यों, उपलब्धियों, पलों को सहेजते हुए सभी लोगों ने सराहना करते हुए उनके साथ बिताए पलों को जीवंत किया। विदाई सम्मान समारोह में डीएम ने भदोहीवासियों के स्नेह व विश्वास जताने के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेरे 14 महीने के सेवाकाल में मुझे सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों व जनता जनार्दन का भरपूर सहयोग, स्नेह व प्यार मिला। जो मेरे जीवन की अमूल्य पूजी है। जनपद भदोही में अपने सेवाकाल के दौरान शासन के मंशानुरूप एवं जनहितार्थ मै जो कुछ भी विकास कार्य व नवाचार पहल कर सका। वह आप सभी के सहयोग व कर्तव्य निष्ठा से ही संभव हो सका। समय-समय पर शासन द्वारा दिए गए लक्ष्यों, जन कल्याणकारी नीतियों, योजनाओं अभियानों, उपलब्धियां को आप सभी के कर्तव्य परायणता व सहयोग से ही हम सभी ने मिलकर सफल व शानदार बनाया। आप सभी ने अपने पदीयदायित्वों का पूर्ण मनोयोग से निर्वहन करते हुए जनपद को विकास के नए क्षितिज पर पहुंचाया। जिसके लिए मैं आपके कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

इस मौके पर सांसद डॉ.विनोद कुमार बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, विधायक विपुल दूबे, विधायक दीनानाथ भास्कर, एसपी अभिमन्यु मांगलिक, सीडीओ डॉ.शिवाकांत द्विवेदी, एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, शिवनारायण सिंह, एसडीएम शिव प्रकाश यादव, श्यामणि त्रिपाठी, अरूण गिरि, भानसिंह, बरखा सिंह, डिप्टी सीईओ बीड़ा अनीता देवी, मुख्य कोषाधिकारी बृजेश सिंह, उप निदेशक कृषि अश्वनी सिंह, डीआईओ डॉ.पंकज कुमार, सीएमओ डॉ.संतोष चक, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, तहसीलदार संजय कुमार, सुनील कुमार, अजय सिंह, एक्सईएन जल निगम मुजीब अहमद सहित अन्य संबंधित व कर्मचारी मौजूद रहें।

 

चित्र परिचय:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button