Azamgarh news:कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने को एसपी डॉ.अनिल कुमार लगातार सक्रिय,नवरात्रि पर्व एवं थानों के निरीक्षण

Azamgarh: SP Dr. Anil Kumar visits pandals and conducts surprise inspections of police stations under Navratri and Mission Shakti 5.0

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़। जिले में नवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार लगातार सक्रिय हैं। मंगलवार को उन्होंने जनपद के विभिन्न दुर्गा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को निर्भय माहौल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस टीमों को सतर्कता बरतने का आदेश दिया।इसी क्रम में SSP डॉ. अनिल कुमार ने थाना मुबारकपुर व जहानागंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव, मालखाना, मेस, महिला हेल्प डेस्क एवं अन्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को अभिलेखों को अद्यतन रखने, आगंतुकों एवं पीड़ितों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने, महिला एवं कमजोर वर्ग के व्यक्तियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने और लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु स्पष्ट निर्देश दिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button