Azamgarh news :जगह-जगह मनाई गई संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती

जगह-जगह मनाई गई संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
पूरे देश में आज संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के बीच मनाई गई l
इसी क्रम में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बालिका हाई स्कूल कंजरा दिलशादपुर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव प्रधानाचार्य रागिनी देवी उप प्रधानाचार्य अजय तिवारी अभिषेक शर्मा शिल्पा विश्वकर्मा मीना यादव शालू भारती रिंकू चौहान सुमित यादव कंचन उपाध्याय सहित सभी लोग उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित किए l इसी क्रम में अजमतगढ़ नगर पंचायत में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर क्षेत्र वासियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तो वहीं कंजरा दिलशादपुर मोड पर डॉ भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति के पास कंजरा दिलशादपुर सोकहना मेघई खास तथा नरहन खास के गांव के लोगों द्वारा भव्य जुलूस निकालकर पूरे कंजरा मोड बाजार में झांकी घुमाई गई तथा अंत में डॉ भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति के पास एक सभा का आयोजन कर उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों लोगों ने भाग लिया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button