AZAMGARH News:मुजफ्फरपुर व थनौली में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती
बाबा साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

आजमगढ़ जिले के विकासखंड मोहम्मदपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मुजफ्फरपुर एवं थनौली में की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मुजफ्फरपुर में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना से हुई। उपस्थित लोगों ने आरती उतारकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं बच्चों ने बाबा साहब के जयकारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया, जिससे वातावरण पूरी तरह श्रद्धा और उत्साह से भर उठा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान मोहम्मद सऊद शेख की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि बाबा साहब केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि समाज के दलित, शोषित और वंचित वर्गों के सच्चे हितैषी थे। ग्राम प्रधान मोहम्मद सऊद शेख ने अपने प्रेरणादायक विचारों से सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उनके नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण की ग्रामीणों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए जीवनभर संघर्ष किया और एक महान समाज सुधारक के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी।कार्यक्रम में कुलदीप, अजीत, अंकित कुमार, पंकज कुमार, राजीव कुमार, विकास कुमार, शाहित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल और यादगार बना।ग्राम प्रधान मोहम्मद सऊद शेख के कुशल नेतृत्व और आयोजन क्षमता की सभी ने सराहना की, जिसके कारण यह कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।



