Azamgarh news :वाराणसी जोन अंतर्जनपदीय महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक ने शील्ड प्रशस्ति पत्र एवं तीन दिवस की रिवॉर्ड लीव प्रदान कर किया सम्मानित
वाराणसी जोन अंतर्जनपदीय महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक ने शील्ड प्रशस्ति पत्र एवं तीन दिवस की रिवॉर्ड लीव प्रदान कर किया सम्मानित

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनपद आजमगढ़ पुलिस के खिलाड़ियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि वाराणसी जोन की अंतरजनपदीय महिला एवं पुरुष बास्केटबॉल, हैंडबॉल एवं कुश्ती प्रतियोगिता–2026, जो पुलिस लाइन जौनपुर में दिनांक 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक आयोजित हुई, में जनपद आजमगढ़ पुलिस की स्पोर्ट्स टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय प्रदर्शन करते हुए शील्ड प्राप्त कर जनपद का नाम गौरवान्वित किया।
उक्त प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शील्ड, प्रशस्ति-पत्र एवं 03 दिवस की रिवार्ड लीव प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य पुलिसकर्मियों को भी खेलकूद गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया।
सम्मानित खिलाड़ियों का विवरण निम्नवत है—
बास्केटबॉल पुरुष वर्ग (शील्ड विजेता):-
01. उ0नि0 कन्हैय्या लाल
02. हे0का0 संजय यादव
03. हे0का0 सुभाष पटेल
04. हे0का0 इन्दमणी पटेल
05. का0 शिवम पाल
06. का0 रिषभ कुमार सिंह
08. का0 विकेश शाह
09. का0 अखिलेश कुमार
10. का0 अंचल सिंह
11. का0 विकाश प्रताप
12. का0 अजीत कुमार सिंह
बास्केटबॉल महिला वर्ग (शील्ड विजेता):-
01. म0का0 प्रतिभा मिश्रा
02. म0का0 सोमवती
03. म0का0 प्रिया सिंह
04. म0का0 अनामिका कुशवाहा
05. म0का0 अनीता
कुश्ती पुरुष वर्ग (शील्ड विजेता):-
01. हे0का0 रतनलाल यादव
02. हे0का0 प्रेमहंस
03. हे0का0 परवेज
04. हे0का0 हंसराज पटेल
05. हे0का0 अभिमन्यु शाह
का0 सुनील यादव
जनपद आजमगढ़ पुलिस के खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विभाग का गौरव बढ़ा है। यह सफलता टीम भावना, अनुशासन एवं समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है तथा अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।



