Azamgarh news :सराहनीय कार्य करने वाले 05 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
सराहनीय कार्य करने वाले 05 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिसकर्मियों द्वारा वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों की धनराशि को होल्ड/रिफंड कराया गया।
उक्त उत्कृष्ट कार्य के लिए दिनांक 15.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय, आजमगढ़ में 05 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा उपस्थित रहे।
प्रशस्ति-पत्र प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मी—
01. उ0नि0 विश्वजीत पाण्डेय, साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी, जियनपुर।
02. उ0नि0 प्रिन्स मिश्रा, साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी, कप्तानगंज।
03. उ0नि0 विश्राम गुप्ता, साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी, अहरौला।
04. आरक्षी रोहित उपाध्याय, साइबर हेल्पडेस्क, मुबारकपुर।
05. आरक्षी नीरज कुमार, साइबर हेल्पडेस्क, कोतवाली।
जनपद आजमगढ़ पुलिस के इन पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्य से न केवल पीड़ितों को त्वरित राहत प्राप्त हुई, बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ हुआ है।



