AZAMGARH News:क्षेत्रीय प्रतिभा खोज के विजेताओं को तहसीलदार फूलपुर ने किया सम्मानित
azamgarh news:Tehsildar Phulpur honored the winners of regional talent search

अभिभावक बच्चों को नैतिक शिक्षा जरूर दें – राजीव कुमार। संवाददाता – सुमित उपाध्याय
अहरौला /आजमगढ़ । अहरौला क्षेत्र के फत्तेपुर बनरहिया गांव स्थित देव इंग्लिश स्कूल के तत्वाधान में आयोजित क्षेत्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता बीते 31 मार्च को आयोजित हुई थी, जिसमें अहरौला ब्लॉक क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन विद्यालयों के 93 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि तहसीलदार फूलपुर राजीव कुमार ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं, जिससे बच्चों की बौद्धिक क्षमता और इच्छाशक्ति का विकास होता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नैतिक शिक्षा अवश्य दें, जिससे वे जीवन में सफल बन सकें।
प्रतियोगिता में
प्रियांशु मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त कर साइकिल जीती,
अंशु चौहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर नगद पुरस्कार व मेडल हासिल किया,
आकाश राजभर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर मेडल व नगद पुरस्कार प्राप्त किया।
वहीं, प्राथमिक स्तर पर
शौर्य यादव (प्रथम),
आर्यवीर यादव (द्वितीय),
अंसल मौर्य (तृतीय) रहे।
जूनियर स्तर पर
गरिमा यादव (प्रथम),
दिव्यांजलि (द्वितीय),
किशन यादव (तृतीय) स्थान पर रहे, जिन्हें साइकिल व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय की प्रधानाचार्या आकांक्षा सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभावान और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए वरदान साबित होते हैं। उन्होंने बताया कि संस्था भविष्य में भी छात्रों को मार्गदर्शन और उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करती रहेगी।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक देवांक विक्रम सिंह, अविरल सिंह (गोलू), भाजपा उपाध्यक्ष हरीश तिवारी, सुधीर राजभर, ज्ञानप्रकाश सिंह, फूलपुर प्रधान संघ अध्यक्ष अमित यादव, मनोज पांडेय, बद्रीनाथ सिंह (बेटू), शक्ति प्रताप सिंह, अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



