AZAMGARH News:आजमगढ़ में मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत 10 लाख तक का लोन

उ०प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा माटी कला कार्य में लगे कुम्हार/परम्परागत कारीगरों/उद्यमियों/शिल्पियों के समन्वित विकास हेतु सम्पूर्ण प्रदेश में मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना संचालित

आजमगढ़ 17 अप्रैल 2026/जिला ग्रामोद्योग अधिकारी दीपक मिश्रा ने बताया है कि उ०प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा माटी कला कार्य में लगे कुम्हार/परम्परागत कारीगरों/उद्यमियों/शिल्पियों के समन्वित विकास हेतु सम्पूर्ण प्रदेश में मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना संचालित की जा रही है। योजनान्तर्गत आवेदक अपनी आवश्यकता के अनुरूप वर्कशेड/मशीन उपकरण/भट्टी एवं कच्चे माल के लिए अधिकतम रू0 10 लाख तक की प्रोजेक्ट लागत हेतु आवेदन कर सकते है, जिसमें प्रोजेक्ट की कुल लागत 95 प्रतिशत धनराशि ऋण के रूप में बैंक के द्वारा स्वीकृत की जाएगी तथा 5 प्रतिशत धनराशि आवेदक द्वारा स्वयं के अंशदान के रूप में लगायी जायेगी। पूंजीगत ऋण (टर्म लोन) की धनराशि की 25 प्रतिशत धनराशि लाभार्थियों को उ०प्र० माटीकला बोर्ड, लखनऊ द्वारा अनुदान स्वरूप प्रदान की जायेगी।माटीकला योजना के अन्तर्गत माटीकला से सम्बन्धित व्यवसायिक गतिविधियों यथा – खिलौना निर्माण, घरेलू उपकरण के उत्पाद (प्रेशर कुकर, घड़ा, सुराही, जग, कुल्हण, गिलास, कटोरी, अचारदानी, कप, प्लेट, डोंगे आदि) भवन निर्माण सामग्री (फ्लोर टाइल्स, रूफ टाइल्स, लैट्रिन, पैन, वॉश बेसिन आदि) सजावटी सामान (गुलदस्ता, गार्डन पाट, बौनसायी पाट, लैम्प आदि) निमार्ण हेतु उद्योग स्थापित करने के उद्देश्य से आवेदकों को बैंक से ऋण उपलब्ध कराये जायंगे।मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के अन्तर्गत व्यक्तिगत इकाईयां ही स्थापित करायी जायेंगी। यह योजना उ०प्र० माटीकला बोर्ड से सम्बन्धित कारीगरों को वित्तीय सहायता प्रदान कर व्यवसायिक दृष्टिकोण से समर्थ होने में मदद करेंगी। जिससे इस व्यवसाय से सम्बन्धित करीगरों एवं शिल्पियों की तात्कालिक वित्तीय आवश्यकता दूर हो सकेगी तथा उन्हें मार्जिन मनी उपादान प्राप्त होने से उन पर पड़ने वाला वित्तीय भार कम होगा।मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना हेतु आवेदक की आयु 18 से 55 वर्ष हो तथा माटीकला/माटी शिल्पकला की किसी विधा के तहत प्रशिक्षण/प्रमाण पत्र प्राप्त हो/माटीकला की परम्परागत जानकारी हो। योजना का लाभ लेने हेतु पात्र व्यक्तियों/युवाओं के लिए मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के आवेदन पत्र आनलाईन upmatikalaboard.in पर आमंत्रित किये जा रहे है। लाभार्थी अपना आवेदन पत्र आनलाईन करके हार्डकापी में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, कमिश्नरी रोड सिधारी, आजमगढ़ में प्राप्त करा सकते है तथा विशेष जानकारी हेतु मोबाईल नम्बर 7408410762 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button