Azamgarh news :पुलिस मुठभेड़ में दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में अंतर्राज्यीय चोर व शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त घायल/गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में अंतर्राज्यीय चोर व शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त घायल/गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत चकलालचंद निवासी जनार्दन सिंह पुत्र स्व0 निर्भय सिंह हाल पता टाइप-3, डी-ब्लॉक S-2, पीजीआई चक्रपानपुर थाना जहानागंज आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 14/15.03.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा उनके आवास का कुंडा व ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तथा लोहे की आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण (सिकड़ी, चूड़ी, अंगूठी आदि), लाइसेंसी रिवॉल्वर, कारतूस, लाइसेंस एवं लगभग ₹20,000/- नकद चोरी कर लिया गया। साथ ही आसपास के अन्य आवासों में भी चोरी की घटना होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिसके संबंध में थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0–59/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 19.03.2026 को वादिनी श्रीमती रजावती यादव, सीनियर सिस्टर इंचार्ज, पीजीआई चक्रपानपुर द्वारा भी थाना जहानागंज पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उक्त रात्रि में उनके आवास का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा सोने-चांदी के आभूषण (माला, मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल, बिछिया, कान के टप्स) तथा लगभग ₹6,000/- नकद चोरी कर लिया गया। जिसके संबंध में थाना जहानागंज पर 62/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटनाओं की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देशन में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा साक्ष्य संकलन, सीसीटीवी फुटेज के गहन विश्लेषण एवं तकनीकी माध्यमों से अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास प्रारंभ किए गए।
थाना जहानागंज पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग एवं पैदल गश्त की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि पीजीआई चक्रपानपुर में हुई चोरी की घटना में शामिल अंतर्राज्यीय गिरोह का एक सदस्य पुनः क्षेत्र में सक्रिय है तथा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में चोरी की योजना के उद्देश्य से रेकी कर रहा है और शुम्भी बाजार से पैदल एफसीआई गोदाम की ओर जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष मय पुलिस टीम ग्राम गम्भीरवन स्थित बुढ़िया माता मंदिर गेट के पास पहुंचकर घेराबंदी की गई। संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने अपने को पुलिस से घिरा देख सड़क किनारे पुलिया की आड़ लेकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस द्वारा कई बार तेज आवाज में अभियुक्त को आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी दी गई, किन्तु वह लगातार फायरिंग करता रहा। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा नियंत्रित जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया ।अभियुक्त को घायल अवस्था में कब्जे में लिया गया, जिसके पास से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर, 01 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस बोर बरामद हुआ। साथ ही उसके बैग से चोरी से संबंधित सामान, जिसमें 02 अदद पीली धातु की सिल्ली (कुल वजन 34 ग्राम), 10 अदद सफेद धातु के सिक्के, 04 जोड़ी पायल, 01 अदद मास्क, 02 जोड़ी ग्लव्स एवं ₹40,000/- नकद बरामद किया गया। कुल बरामदगी का अनुमानित मूल्य लगभग ₹6.5 लाख है। अभियुक्त से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम संजय भील उर्फ संजू पुत्र भंवर सिंह निवासी घोटियादेव थाना बाग जिला धार (मध्य प्रदेश) बताया। घायल अभियुक्त को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
01. संजय भील उर्फ संजू पुत्र भंवर सिंह निवासी जिला धार (मध्यप्रदेश), उम्र करीब 22 वर्ष
अभियुक्त द्वारा स्वीकार किया गया कि वह अपने साथियों अनिल भील पुत्र भुवन निवासी कदवाल बड़ी, थाना बोरी, जिला अलीराजपुर (मध्य प्रदेश), भारत पुत्र रमेश निवासी ग्राम चामझर, थाना टाण्डा, जिला धार (मध्य प्रदेश), दिनेश पुत्र जोत सिंह निवासी ग्राम ककड़वा, थाना टाण्डा, जिला धार (मध्य प्रदेश) के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों में सरकारी संस्थानों व आवासीय परिसरों की रेकी कर सुनियोजित ढंग से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है तथा चोरी के आभूषणों को पिघलाकर सिल्ली बना देता है।



