Azamgarh news :जानलेवा हमला करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार व 02 बाल अपचारी चाकू सहित पुलिस अभिरक्षा में
जानलेवा हमला करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार व 02 बाल अपचारी चाकू सहित पुलिस अभिरक्षा में

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत ग्राम टेकनगाढ़ा निवासी शिवप्रसाद के पुत्र अजीत कुमार के साथ ओझौली पुल के पास नकूल जायसवाल की दुकान के सामने वाहन साइड करने की बात को लेकर आरोपीगण द्वारा गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया तथा विरोध करने पर एक राय होकर अजीत कुमार के पेट में जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस संबंध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 145/26 धारा 3(5), 109(1), 352, 351(3) BNS व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2) SC/ST Act पंजीकृत किया गया था।
दिनांक 19.04.2026 को थाना मुबारकपुर पुलिस टीम द्वारा दरियाबाद पुल के पास से अभियुक्त सोनू निषाद पुत्र सुनील निषाद निवासी ओझौली थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ सहित दो नफर बाल अपचारियों को समय लगभग 01:18 बजे पकड़ लिया गया। जामातलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ, जिसके आधार पर धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।



