Azamgarh news :अक्षय तृतीया के अवसर पर ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत चलाया गया जन-जागरूकता कार्यक्रम 

अक्षय तृतीया के अवसर पर ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत चलाया गया जन-जागरूकता कार्यक्रम 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर बाल विवाह की रोकथाम के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशों के क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात)/नोडल अधिकारी AHT के पर्यवेक्षण में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT), जन विकास संस्थान, बाल कल्याण समिति (CWC), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) एवं वन स्टॉप सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में शहर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों एवं भीड़-भाड़ वाले प्रमुख स्थानों पर ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संयुक्त टीम द्वारा आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भविष्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया तथा बताया गया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है। नागरिकों से अपील की गई कि वे इस सामाजिक कुप्रथा के विरुद्ध सजग रहें तथा किसी भी संदिग्ध सूचना को तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर सूचित करें।

इसके साथ ही उपस्थित लोगों को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई—

108 (एंबुलेंस), 112 (पुलिस), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन)।

आजमगढ़ पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि वे बाल विवाह उन्मूलन में प्रशासन का सहयोग करें एवं किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर साझा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button