Azamgarh news:अफवाहों से बचें, भाईचारे के साथ मनाएं बकरीद : सीओ सदर
गंभीरपुर थाने में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना परिसर में मंगलवार शाम ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल एवं तहसीलदार मेहनगर ने संयुक्त रूप से की।
Azamgarh news:आजमगढ़ पुलिस ने छिनैती की घटना का किया खुलासा, दो बाल अपचारी पकड़े गए
बैठक में क्षेत्र के विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया।
Azamgarh news:आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सीओ सदर श्रीमती आस्था जायसवाल ने कहा कि ईद-उल-अजहा आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक पर्व है। सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक पोस्ट और वीडियो को शेयर न करने तथा सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की।
Azamgarh News: फर्जी मतदाता सूची तैयार कर चुनाव प्रक्रिया में हेरफेर करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
थानाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी ने बताया कि बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त और निगरानी की व्यवस्था की जा रही है तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
Azamgarh News: आजमगढ़ में जानलेवा हमला करने वाले तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य इकबाल उर्फ प्रधान, प्रधान मोहम्मद सऊद, प्रधान गुफरान, प्रधान मोहम्मद रफीक उर्फ गुड्डू, प्रधान संजय कनौजिया, समाजसेवी साजिद खान, प्रधान अरविंद यादव उर्फ पिंटू सहित क्षेत्र के कई संभ्रांत नागरिक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



