Azamgarh news :वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के पूर्व छात्र समीर ने 99.40पर्सेंटाइल के साथ NEET-UG 2026 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, विद्यालय परिवार में हर्ष
वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के पूर्व छात्र समीर ने 99.40पर्सेंटाइल के साथ NEET-UG 2026 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, विद्यालय परिवार में हर्ष

आज़मगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, आज़मगढ़ के पूर्व छात्र समीर प्रजापति ने NEET-UG 2026 परीक्षा में 595 अंक प्राप्त कर विद्यालय, अपने अभिभावकों एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। समीर ने 99.4060188 पर्सेंटाइल अर्जित करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 11524 प्राप्त की है, जो उनकी कड़ी मेहनत, लगन एवं अनुशासित अध्ययन का उत्कृष्ट उदाहरण है।
समीर की इस उल्लेखनीय सफलता पर वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “समीर की यह सफलता विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। दृढ़ संकल्प, सतत परिश्रम और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। हमें विश्वास है कि वह भविष्य में एक सफल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे।”
विद्यालय परिवार ने समीर के माता-पिता एवं समस्त परिजनों को भी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।



