Azamgarh news :राजकीय आईटीआई आजमगढ़ में 24 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन, हीरो मोटोकॉर्प करेगी भर्ती

राजकीय आईटीआई आजमगढ़ में 24 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन, हीरो मोटोकॉर्प करेगी भर्ती

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

जनपद के शिक्षित एवं तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), हर्रा की चुंगी, आजमगढ़ में 24 जुलाई, 2026 को प्रातः 10:00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में देश की प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी हीरो मोटोकॉर्प प्रा. लि., राजस्थान प्रतिभाग करेगी तथा योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेगी।

प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आजमगढ़ दीपक कुमार यादव ने बताया कि रोजगार मेले में ऐसे अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं, जिन्होंने आईटीआई सत्र 2022 से 2025 के बीच उत्तीर्ण किया हो। अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से 26 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

प्रधानाचार्य ने जनपद के पात्र एवं इच्छुक युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में प्रतिभाग करने की अपील करते हुए कहा कि यह रोजगार प्राप्त करने का एक उत्कृष्ट अवसर है। उन्होंने अभ्यर्थियों से समय से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने का भी अनुरोध किया है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button