Azamgarh news’,खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय ठेकमा में बीईओ एवं प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न
Azamgarh news', the monthly review meeting of BEO and principals was concluded in the Block Education Officer's office in Thekma.

ठेकमा, आजमगढ़।कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी, ठेकमा में शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी बिमल तिवारी की अध्यक्षता में बीईओ एवं विकासखंड के समस्त प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक शनिवार को आयोजित की गई।बैठक में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निपुण लक्ष्य की प्राप्ति, उल्लास ऐप की प्रगति, छात्र नामांकन, यूडाइस (UDISE+) पोर्टल पर सूचनाओं के समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत अद्यतन, विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अन्य प्रशासनिक एवं शैक्षणिक बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी बिमल तिवारी ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने निपुण लक्ष्य की प्राप्ति हेतु नियमित शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन, उल्लास ऐप पर शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने, छात्र नामांकन में वृद्धि करने तथा यूडाइस पोर्टल पर सभी सूचनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अद्यतन करने पर विशेष बल दिया।उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण विकसित करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी शिक्षक पूर्ण समर्पण, उत्तरदायित्व एवं नवाचार के साथ कार्य करें। साथ ही विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।बैठक का समापन शासन के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने तथा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से प्राप्त करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।



