आजमगढ़ में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और पप्पू यादव का पुतला दहन, हिंदू जागरण मंच का प्रदर्शन

Effigies of SP MPs Dharmendra Yadav and Pappu Yadav burnt in Azamgarh, Hindu Jagran Manch protests


आजमगढ़। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट चौराहे पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। मंच के जिला संयोजक कृपा मणि तिवारी के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ सदर सांसद धर्मेंद्र यादव और सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंका।प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प और काफी खींचतान देखने को मिली। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद आक्रोशित कार्यकर्ता पुतला दहन करने में सफल रहे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक कृपा मणि तिवारी ने कहा कि अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से संबंधित कथित चोरी के मामले को लेकर संसद भवन के बाहर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और सांसद पप्पू यादव ने अभद्र टिप्पणियां की हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन बयानों से साधु-संतों और संपूर्ण सनातन समाज का अपमान हुआ है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कृपा मणि तिवारी ने कहा कि इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयानों से सनातन समाज और करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। सनातन परंपरा, संत समाज और देश की आस्था का उपहास उड़ाना किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। इस दौरान विपिन सिंह पालीवाल, अमन यादव, मुकेश यादव, विक्रम सिंह ऋतिक, जगदीप जैसवार, हिमांशु पाठक, अभिषेक पाण्डेय, शंभू राजभर, अजीत सिंह, राहुल सिंह, प्रदीप सिंह, कुंदन सिंह उर्फ गोलू, गौरव सिंह, अर्पित सिंह, हर्षित सिंह, मंजीत सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button