Azamgarh news:पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग, वैश्य स्वाभिमान संघ ने सौंपा ज्ञापन

Azamgarh news: Vaishya Swabhiman Sangh submitted a memorandum demanding action against the indecent remarks against the PM.

आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संवैधानिक पदों के खिलाफ सार्वजनिक कार्यक्रमों व सोशल मीडिया पर की जा रही कथित अभद्र टिप्पणियों के विरोध में राष्ट्रीय वैश्य स्वाभिमान संघ ने मोर्चा खोल दिया है। संघ के जिला महामंत्री अरविंद मोदनवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम के सम्मान में, राष्ट्रीय वैश्य स्वाभिमान संघ मैदान में के नारे भी लगाए। संघ के जिला महामंत्री अरविंद मोदनवाल ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर देश के प्रधानमंत्री को गाली या अपशब्द देना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे युवाओं को चिह्नित कर उन पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष संदीप गांधी नेहाल ने कहा कि शिक्षित युवाओं द्वारा ऐसी अमर्यादित भाषा का प्रयोग निंदनीय है। विरोध हमेशा लोकतांत्रिक व अहिंसक तरीके से होना चाहिए। वही संघ के मंत्री रामविजय गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों ने प्रशासन से सोशल मीडिया पर भ्रामक और वैमनस्य फैलाने वाली सामग्री की निगरानी करने तथा जिम्मेदार उपयोग के लिए लोगों को जागरूक करने की मांग की। इस अवसर पर जिला सचिव भरत मद्धेशिया, विवेक गुप्ता, प्रशांत मद्धेशिया सहित आदि युवा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button