Azamgarh news:दोस्त को बचाने में किशोर ने गंवाई जान, पोखरे में डूबने से दो छात्रों की मौत

Azamgarh news: Teenager loses life saving friend, two students drown in pond

लालगंज (आजमगढ़)। देवगांव थाना क्षेत्र के कलीचाबाद गांव में रविवार को पोखरे में डूबने से दो किशोर छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। एक छात्र को डूबता देख उसे बचाने के लिए उसका दोस्त पोखरे में कूद गया, लेकिन दोनों गहरे पानी में समा गए। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार कलीचाबाद गांव निवासी अंश मौर्य (14) पुत्र आशुतोष मौर्य पोखरे में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसका दोस्त अल्तमश अंसारी (15) पुत्र पखरे आलम अंसारी तत्काल पोखरे में कूद गया। बचाव के प्रयास में वह भी गहरे पानी में चला गया और दोनों डूब गए।घटना के समय पास के खेत में धान में पानी लगा रहा एक व्यक्ति दोनों को बचाने के लिए पोखरे में उतरा, लेकिन वह भी उन्हें बाहर नहीं निकाल सका। इसी दौरान गांव की एक महिला मौके पर पहुंची और अपनी साड़ी फेंककर उसकी मदद की। साड़ी के सहारे दोनों किशोरों को पोखरे से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।अल्तमश अंसारी कक्षा नौ का छात्र था। उसकी मां फरजाना हैं। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था तथा उसकी एक बड़ी बहन भी है। वहीं अंश मौर्य भी कक्षा नौ का छात्र था। उसके पिता आशुतोष मौर्य और मां आरती हैं। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।सूचना पर देवगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button