जेल से छूटे बदमाश ने ठेकेदार को मारी गोली,फायरिंग के बाद मची भगदड़-कैमरे में कैद हुई दबंगों की करतूत

गोरखपुर में दो दिन पहले जेल से छूटे बदमाश ने मोहरीपुर चौराहे पर साथियों संग बैठे मिट्टी के ठेकेदार को गोली मार दी(In Gorakhpur, the miscreant, who was released from jail two days ago, shot an earthen contractor sitting with his companions at Moharipur intersection)इससे पहले शाम को दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।वारदात के बाद आरोपित हवाई फायरिंग करते हुए साथियों संग फरार हो गया। कमर व हाथ में गोली लगने से घायल ठेकेदार की स्थिति गंभीर है। वारदात मोहरीपुर चौराहे पर लगे सीसी कैमरे में कैद है,पुलिस आरोपित बदमाश व साथियों की तलाश कर रही है।यह है पूरा मामला
बरगदवां निवासी धर्मराज यादव प्रापर्टी डीलिंग करते हैं। उनका 25 वर्षीय पुत्र कृष्ण मोहन यादव उर्फ पांडू मिट्टी की ठीकेदारी करता है। मोहरीपुर निवासी शक्ति चौहान से कृष्ण मोहन की दोस्ती थी। कुछ दिन पहले दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। इस बीच मारपीट के मामले में शक्ति चौहान जेल चला गया। दो दिन पहले जमानत मिलने पर घर आया। बुधवार की शाम को कृष्ण मोहन से उसकी कहासुनी हो गई। साथियों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। रात में 11 बजे कृष्ण मोहन चचेरे भाई देवव्रत व साथियों संग मोहरीपुर चौराहे पर स्थित विजय साहनी की दुकान पर बैठा था,आरोप है कि इसी बीच स्कूटी से शक्ति चौहान दो साथियों संग पहुंचा और कृष्ण मोहन को लक्ष्य कर पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद भगदड़ मच गई। कमर व हाथ में गोली लगने से कृष्ण मोहन जमीन पर गिर गया। इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए स्कूटी से फरार हो गए। सूचना स्वजन को देने के बाद विजय गाड़ी से कृष्ण मोहन को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर है,एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि आरोपितों की तलाश में छापेमारी चल रही है,SP North Manoj Awasthi told that raids are going on in search of the accused.



